
Pradosh Vrat 2023: रवि प्रदोष व्रत पर आज करें महादेव का इस विधि से पूजन, जानें मुहूर्त और नियम
AajTak
Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ता है, तो उसे रवि प्रदोष व्रत कहते हैं. रवि प्रदोष व्रत करके कोई भी भक्त अपने मन की इच्छा को बहुत जल्द पूरा कर सकता है. मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत 10 दिसंबर यानी आज रखा जा रहा है.
Pradosh Vrat 2023: रवि प्रदोष व्रत इस बार 10 दिसंबर यानी आज है. रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है. यह मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत है. प्रदोष व्रत जब रविवार के दिन पड़ता है तो उसे रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना इंसान की हर मनोकामना को पूरा कर देती है. दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है. प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है. तो आइए रवि प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि जानते हैं.
रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Ravi Pradosh Vrat 2023 Shubh Muhurat)
इस बार प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जा रहा है. प्रदोष व्रत की त्रयोदशी तिथि 10 दिसंबर यानी आज सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 11 दिसंबर यानी कल सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगा. आज प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.
रवि प्रदोष व्रत की पूजन विधि (Ravi Pradosh Vrat Puja Vidhi)
सबसे पहले तांबे के लोटे में जल और शक्कर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. जल की छींटें अपनी दोनों आंखों पर लगाएं. भगवान शिव के मंत्र नमः शिवाय का जाप करें. प्रदोष काल में शिव जी को पंचामृत से स्नान करवाएं. साबुत चावल की खीर और फल भगवान शिव को अर्पित करें. आसन पर बैठकर ॐ नमः शिवाय के मंत्र या पंचाक्षरी स्तोत्र का 5 बार पाठ करें.
रवि प्रदोष व्रत उपाय (Ravi Pradosh Vrat Upay)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










