
PPF या म्यूचुअल फंड... जानिए कहां पैसे लगाकर बन सकते हैं पहले करोड़पति? ये है गणित
AajTak
PPF में पैसे लगाने पर इनकम टैक्स (Income Tax) में सेविंग का विकल्प मिलता है. पीपीएफ के इन्वेस्टर्स को डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है और ब्याज से होने वाली इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता है.
हर किसी के लिए फ्यूचर प्लान एक जैसा नहीं होता है. लोग फ्यूचर प्लान के हिसाब से निवेश के तरीके अपनाते हैं. क्योंकि कुछ लोग रिस्क लेने की स्थिति में होते हैं, तो कुछ सुरक्षित निवेश की तरफ भागते हैं. दोनों तरीकों के एक-एक उदाहरण की बात करें तो अधिक रिटर्न देने के मामले में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) लोगों के लिए पसंदीदा है, तो सुरक्षित माध्यमों में पीपीएफ (PPF) सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है.
आइए जानते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क है, दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद हैं और किस स्कीम से आप जल्दी करोड़पति बन सकते हैं...
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): यह एक ऐसा स्कीम है जो फ्यूचर के लिए सेविंग (Saving) करने में तो मदद करता ही है, साथ ही इनकम टैक्स (Income Tax) की भी बचत कराता है. पीपीएफ के इन्वेस्टर्स को डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है और ब्याज से होने वाली इस इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता है. पीपीएफ स्कीम के कुछ फायदे इस प्रकार हैं:
गवर्नमेंट से सिक्योर्ड- निवेश की गारंटी सरकार लेती है. सेक्शन 80C के तहत टैक्स से छूट- PPF में निवेश कर सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का आयकर में छूट ले सकते हैं. 500 रुपये भी जमा करने की सुविधा- आप महज 500 रुपये से PPF में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. ब्याज से तय इनकम
म्यूचुअल फंड: इसमें इन्वेस्टर अपना पैसा डालता है, जिसे प्रोफेशनल लोग मैनेज करते हैं. इन्वेस्टर्स के पैसों को प्रोफेशनल लोग अपने हिसाब से कई जगहों पर लगाते हैं, खासकर शेयर बाजार (Stock Market) में लगाते हैं. म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने के ये फायदे हैं:
- अधिक रिटर्न - फंड को प्रोफेशनल मैनेज करते हैं. - एसआईपी के साथ ही लम्प सम्प के विकल्प. - छोटी रकम से भी शुरुआत की सुविधा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










