
Power Crisis: बिजली संकट से निपटने के लिए MP के ऊर्जा मंत्री ने निकाला कोयले का टेंडर
ABP News
Power Crisis: मध्य प्रदेश में हो रही बिजली कटौती से मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर ने इनकार किया है. उन्होंने बताया है कि बिजली की मांग अप्रैल महीने में 6 से 13 प्रतिशत तक बढ़ गई है.
Power Crisis in MP: मध्य प्रदेश में जारी बिजली संकट के बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर ने इस बात का दावा किया है कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश में बिजली संकट कम है. उन्होंने बताया ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी सरकार कोयले की आपूर्ति के लिये लगातार काम कर रही है. रेलवे की रैक से कोयला आ रहा है. साथ ही ट्रकों की मदद से भी कोयला पावर प्लांट में पहुंच रहा है. तीस लाख मीट्रिक टन कोयले को ख़रीदने के लिये देश और विदेश में टेंडर भी निकाल दिये हैं.
ऊर्जा मंत्री ने इस बात का दावा किया कि फ़िलहाल मध्य प्रदेश के कोयला प्लांट के पास मौजूदा समय पौने तीन लाख मीट्रिक टन कोयला है जो चार से छह दिन तक चलेगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोयले के रोज़ दस से बारह रेलवे के रैक से कोयला आ रहा है इसलिये चिंता की कोई बात नहीं है. प्रदेश में हो रही बिजली कटौती से मंत्री प्रद्यूमन सिंह तोमर ने इनकार किया और बताया कि बिजली की मांग अप्रैल महीने में 6 से 13 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश की जनता को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मगर रोज़ 11 हज़ार से 12 हज़ार मेगावाट की मांग को लेकर बिजली आपूर्ति सरकार कर रही है. मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की जनता को बिजली संकट से दूर रखा जाएगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












