
Post Office की गजब स्कीम... घर बैठे हर महीने 20000 रुपये की कमाई! ये है कैलकुलेशन
AajTak
Post Office Senior Citizen Savings Scheme : पोस्ट ऑफिस में हर उम्र के व्यक्ति के लिए तमाम स्मॉल सेविंग स्कीम्स संचालित की जाती है,जिनपर ब्याज भी जोरदार दिया जाता है. इस पॉपुलर स्कीम में भी 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलता है.
हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Savings) करके ऐसी जगह निवेश (Investment) करना चाहता है, जहां पर उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही उसके निवेश पर जोरदार रिटर्न भी मिले. जिससे मोटा फंड इकठ्ठा हो सके और रिटायरमेंट के बाद पैसों की किल्लत न हो. वहीं कुछ लोग ये सोचकर भी निवेश करते हैं कि बुजुर्गावस्था में उनकी नियमित आय (Reguler Income) की व्यवस्था हो जाए. इस लिहाज से भी पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Schemes) लोकप्रिय हैं. पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office SCSS Scheme), खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है और इसमें निवेश पर तमाम Bank FD से ज्यादा का ब्याज मिल रहा है.
निवेश पर सरकार देती है सुरक्षा गारंटी Post Office की सेविंग स्कीम्स में सबसे खास बात ये है कि इसमें किए गए हर निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. बात करें, पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम की तो इसमें बड़े-बड़े बैंकों में एफडी पर ऑफर किए जा रहे ब्याज की तुलना में ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है. यही नहीं इसमें निवेश के जरिए हर महीने के लिए 20,000 रुपये महीने तक की नियमित आय भी पक्की की जा सकती है. इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में सिर्फ 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है.
मिलता है 8.2% का जोरदार ब्याज POSSC में मिलने वाले इंटरेस्ट रेट की बात करें, तो सरकार की ओर से 1 जनवरी 2024 से ही इसमें निवेश करने वालों को शानदार 8.2 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.न सिर्फ रेगुलर इनकम, सुरक्षित निवेश के लिहाज से, बल्कि पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम टैक्स छूट (Tax Benefits) का लाभ भी देती है. इस सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है. रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से फिट रहने में ये पोस्ट ऑफिस स्कीम बेहद मददगार साबित हो सकती है. इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है.
इस स्कीम के तहत कुछ मामलों में उम्र सीमा में छूट भी दी गई है. जैसे VRS लेने वाले व्यक्ति की उम्र खाता खुलवाते समय 55 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है, वहीं डिफेंस से रिटायर हुए कर्मचारी 50 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र में निवेश कर सकते हैं, हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं.
मैच्योरिटी से पहले खाता बंद कराना महंगा Post Office Senior Citizen Scheme में निवेश के लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है, इसका मतलब है कि आपको इस स्कीम का पूरा लाभ लेने के लिए 5 साल तक निवेश करना होगा. वहीं अगर इस अकाउंट को इस अवधि से पहले बंद किया जाता है, तो नियमों के मुताबिक खाताधारक को पेनल्टी देनी होती है. आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर अपनी SCSS अकाउंट आसानी से खुलवा सकते हैं. POSCSS में निवेश करने वाले व्यक्ति को इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट दी जाती है.
हर महीने 2000 रुपये कमाई का कैलकुलेशन इस सरकारी स्कीम में निवेशक महज 1000 रुपये निवेश शुरू कर सकता है और इसमें अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. जमा राशि 1000 के मल्टीपल्स में तय की जाती है. अब इस योजना से नियमित 20000 रुपये की कमाई के कैलकुलेशन को देखें तो 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से अगर कोई व्यक्ति लगभग 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे 2.46 लाख रुपये का वार्षिक ब्याज मिलेगा और इस ब्याज को महीने के हिसाब से देखें तो करीब 20,000 रुपये मासिक होता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










