
Political Crisis in Pakistan: इमरान खान को भारत जाने की नसीहत देते हुए मरियम नवाज ने क्यों किया वाजपेयी का जिक्र?
AajTak
इमरान खान ने बीते दिन भारत की तारीफ में कसीदे पढ़े तो मरियम नवाज ने पलटवार करते हुए कहा कि याद रखें कि वहां भी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर गई थी. साथ ही कहा कि इमरान सत्ता के लिए रो रहे हैं.
पाकिस्तान इन दिनों सियासी संकट का सामना कर रहा है. आज नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. लिहाजा इमरान खान के लिए अग्नि परीक्षा की घड़ी है. वहीं विपक्षी पार्टियां लगातार इमरान खान को निशाना बना रही हैं.
बीते दिन इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करते हुए भारत की तारीफ की थी. इसके बाद मरियम नवाज ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत की तारीफों के कसीदे पढ़ने वाले इमरान खान को ये नहीं भूलना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार महज एक वोट से गिर गई थी. वह एक वोट से हार गए थे. लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया.
इतना ही नहीं, मरियम नवाज ने कहा कि मैंने पहली बार किसी को सत्ता के लिए इस तरह रोते देखा है. इमरान खान सत्ता के लिए रो रहे हैं. इस सत्ता को जाते देख उस इंसान से कोई कहे कि उसे अपनी ही पार्टी ने निकाल दिया है और किसी ने नहीं.
भारत की तारीफ पर मरियम ने ये कहा
इमरान की ओर से भारत की तारीफ करने पर मरियम ने कहा कि अगर आप भारत को इतना पसंद करते हैं तो वहां शिफ्ट हो जाएं और पाकिस्तान की जिंदगी छोड़ दें. दरअसल, इमरान ने कहा था कि हिंदुस्तान पाकिस्तान के साथ आजाद हुआ था. मैं काफी बेहतर से जानता हूं. क्रिकेट की वजह से मुझे वहां काफी इज्जत मिलती रही, प्यार मिला.
भारतीय खुद्दार कौम है. मैं निराश हूं कि केवल आरएसएस की विचारधारा और भारत सरकार द्वारा कश्मीर के साथ जो किया गया, उसकी वजह से हमारे बीच संबंध अच्छे नहीं हैं. मेरी भारत से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन आज कोई भी महाशक्ति भारत के लिए शर्तें तय नहीं कर सकती.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







