
Political Crisis In Maharashtra: उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत बोले- 'हमने संवेदनशील मुख्यमंत्री को खो दिया'
AajTak
Political Crisis In Maharashtra: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद संजय राउत ने कहा कि ठाकरे जीत गए हैं. क्योंकि यह शिवसेना की शानदार जीत की शुरुआत है.
Political Crisis In Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव किया. उद्धव ने कहा कि मुझे फ्लोर टेस्ट से कोई मतलब नहीं है. मैं CM पद छोड़ रहा हूं. उन्होंने विधानपरिषद सदस्य से भी इस्तीफा दे दिया है उद्धव के इस्तीफे के बाद संजय राउत ने कहा कि हमने एक संवेदनशील, सभ्य मुख्यमंत्री को खो दिया है.
संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अत्यंत शालीनता से पदत्याग किया. इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता. संजय राउत ने कहा कि ठाकरे जीत गए हैं. क्योंकि यह शिवसेना की शानदार जीत की शुरुआत है. इतना ही नहीं, संजय राउत ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि लाठियां खाएंगे, जेल जाएंगे, पर बालासाहेब की शिवसेना को दहकती रखेंगे.
इस्तीफे के ऐलान के बाद उद्धव ठाकरे मातोश्री से निकलकर राजभवन जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा देंगे. थोड़ी देर पहले उद्धव अपने घर से बाहर निकले. ठाकरे ही गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर थे.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिसको मैंने बड़ा किया वो मेरा पाप है और मैं उस पाप को आज भोग रहा हूं. बाला साहब के लड़के ने जिसे बड़ा बनाया उसे कुछ लोगों ने नीचे कर दिया. मुझे धोखा दिया. उन्होंने कहा कि मुझे CM पद छोड़ने का कोई दुख नहीं है. उद्धव ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि शिव सैनिक सड़क पर उतरें.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











