
PoK वापस लेना संसद का संकल्प, वहां के लोग पाकिस्तान के खिलाफ: राजनाथ सिंह
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर कहा कि उसे वापस लाना संसद का संकल्प है. वहां ऐसे हालात हैं कि लोग पाकिस्तान के खिलाफ हैं. इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी.
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पीओके को वापस लाना संसद का संकल्प है. वहां ऐसे हालात हैं कि लोग पाकिस्तान के खिलाफ हैं. इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि हम गुजरात चुनाव में रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करेंगे.
इससे पहले जब राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए थे, वहां उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में उसने (पाकिस्तान) जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर 'अत्याचार' कर रहा है और उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमने कश्मीर का विकास कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गिलगित-बाल्टिस्तान नहीं पहुंच जाते.
सेना के अधिकारी ने दिए थे बड़े संकेत
रक्षामंत्री के इस बयान के बाद सेना के उत्तरी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि सरकार का जो भी निर्देश रहेगा, उसका पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं, जैसा सरकार का निर्देश रहेगा, उसी हिसाब से काम किया जाएगा. उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को भी चेतावनी जारी की है. कहा गया है कि सीजफायर का अगर उल्लंघन किया जाएगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि सीमा पर शांति बने रहे, लेकिन अगर पाकिस्तान कोई कदम उठाएगा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा.
टारगेट किलिंग पर भी दी थी प्रतिक्रिया
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आतंकी इस समय बौखला गए हैं, इसी वजह से निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं. लेकिन उनके मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा. लेफ्टिनेट जनरल ने इस बात पर भी जोर दिया कि घाटी में युवाओं को रेडिक्लाइज नहीं होने दिया जा सकता. उन्हें शिक्षित करना जरूरी है. उन्हें आतंक की राह पर जाने से रोकना होगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







