
PoK में 42 टेरर लॉन्च पैड... पहलगाम अटैक के बाद बदले की आशंका से डरा पाकिस्तान, हाई अलर्ट पर PAK आर्मी
AajTak
इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, एलओसी के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 42 टेररिस्ट लॉन्च पैड एक्टिव हैं. इन लॉन्च पैड पर 110 से 130 आतंकी मौजूद बताए जा रहे हैं. कश्मीर घाटी में 70 से 75 आतंकी एक्टिव हैं. जम्मू के राजौरी में 60 से 65 आतंकी एक्टिव हैं. ये सभी आतंकी पाकिस्तानी हैं.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है. इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल बताए गए हैं. इस बीच पाकिस्तानी सेना ने अपनी तरफ के लाइन ऑफ कंट्रोल पर हाई अलर्ट जारी किया है.
पाकिस्तानी सेना ने इस साल अब तक जम्मू कश्मीर में तीन बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. इस अवधि के दौरान भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया.
इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, एलओसी के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 42 टेररिस्ट लॉन्च पैड एक्टिव हैं. इन लॉन्च पैड पर 110 से 130 आतंकी मौजूद बताए जा रहे हैं. कश्मीर घाटी में 70 से 75 आतंकी एक्टिव हैं. जम्मू के राजौरी में 60 से 65 आतंकी एक्टिव हैं. ये सभी आतंकी पाकिस्तानी हैं.
इन आंतकी संगठनों में पाकिस्तान ने सिर्फ चार स्थानीय युवकों की भर्तियां की हैं. भारतीय सुरक्षाबल हर पांचवें दिन एक आतंकी को ढेर कर रही है. अब तक मारे गए 75 आतंकियों में से अधिकतर विदेशी थे. इसमें से 17 आतंकी एलओसी और आईबी से घुसपैठ की कोशिश के दौरान मार गिराए गए जबकि 26 आतंकी मुठभेड़ों के दौरान ढेर कर दिए गए.
मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू के पांच जिलों जम्मू, उधमपुर, कठुआ, डोडा और राजौरी में 42 गैर स्थानीय आतंकियों को मार गिराया गया. घाटी की बात करें तो बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलो में विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया. जम्मू एवं कश्मीर के 9 जिलों में से बारामूला में सबसे ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया. बारामूला में सबसे ज्यादा विदेशी आतंकी उरी सेक्ट के सबूरा नाला इलाके में मारे गए. जबकि कुछ बारामूला के चक टप्पर और हांदीपोरा इलाकों में मारे गए.
इन आंकड़ों से पता चलता है कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय स्थानीय आतंकियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है, जिसकी वजह से अब सिर्फ पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








