
'PoK भारत का मुकुट मणि, इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा', जौनपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
AajTak
राजनाथ सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान के लिए पीओके एक विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है, जिसका इस्तेमाल आतंकवाद और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है. वहां (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में) आतंकी शिविरों और लॉन्च पैडों को नष्ट किया जाना चाहिए, अन्यथा उन्हें उचित जवाब का सामना करना पड़ेगा.'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को 'भारत का मुकुट मणि' बताया. उन्होंने कहा कि इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की साजिश जारी रखने का भी आरोप लगाया.
रक्षा मंत्री जौनपुर जिले के निजामुद्दीनपुर गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे. वह यहां वरिष्ठ भाजपा नेता जगत नारायण दुबे के घर पर एक समारोह में भाग लेने आए थे. उन्होंने कहा, 'यह (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) भारत का मुकुट मणि है और इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है.'
'पाकिस्तान के लिए विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं पीओके'
राजनाथ सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान के लिए पीओके एक विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है, जिसका इस्तेमाल आतंकवाद और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है. वहां (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में) आतंकी शिविरों और लॉन्च पैडों को नष्ट किया जाना चाहिए, अन्यथा उन्हें उचित जवाब का सामना करना पड़ेगा.'
'2047 तक विकसित देश बनने की राह पर भारत'
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तानी नेता अनवर-उल-हक पर उनके भारत विरोधी बयानों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान धार्मिक आधार पर लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहा है और वहां के नागरिकों पर अत्याचार कर रहा है.'

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








