
PNB स्कैम: मेहुल चोकसी मामले में एंटीगुआ पुलिस ने शुरू की अपहरण एंगल से जांच
AajTak
एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बताया है कि मेहुल चोकसी के वकीलों ने एंटीगुआ के पुलिस कमिश्नर को कुछ लोगों की लिस्ट सौंपी है, जिनपर मेहुल चोकसी को अगवा करने का शक है. अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी का अभी भारत आना तो कुछ वक्त के लिए टल गया है. लेकिन एंटीगुआ और डोमिनिका में लगातार हलचल जारी है. एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बताया है कि मेहुल चोकसी के वकीलों ने एंटीगुआ के पुलिस कमिश्नर को कुछ लोगों की लिस्ट सौंपी है, जिनपर मेहुल चोकसी को अगवा करने का शक है. मेहुल चोकसी के वकीलों ने पहले भी दावा किया था कि 23 मई, 2021 को मेहुल चोकसी को अगवा कर एंटीगुआ से डोमिनिका लाया गया था. अब एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि मेहुल चोकसी के वकीलों की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है कि उन्हें किडनैप किया गया. अब हमारी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी ये कितना सत्य है, इसपर कुछ कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन अगर किडनैपिंग की बात में सच्चाई निकलती है तो बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने की ज़रूरत है. गैस्टन ब्राउन ने कहा कि एंटीगुआ में इस तरह की घटनाएं नहीं होती हैं, लेकिन मेहुल चोकसी के वकीलों की ओर से कुछ लोगों की लिस्ट सौंपी गई है, ऐसे में जांच जरूरी है. इस पूरे मामले में एंटीगुआ-भारत-डोमिनिका की साझेदारी की बातों को एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने गलत करार दिया और कहा कि ऐसा कुछ भी सच नहीं है. पंजाब नेशनल बैंक को 13,500 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार मेहुल चोकसी लंबे वक्त से एंटीगुआ में रह रहा है, वह वहां का नागरिक भी है. मई के आखिरी हफ्ते में उसके डोमिनिका पहुंचने की खबर आई, बाद में वकीलों ने दावा किया कि उसे अगवा किया गया है. अभी मेहुल चोकसी डोमिनिका पुलिस की गिरफ्त में है, उसे भारत लाने की कोशिश की गई है. हालांकि, कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टल गई है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








