
PNB सस्ते में बेच रहा है 13308 मकान और 2572 दुकान, खरीदने के लिए करें ये काम
AajTak
PNB E Auction: पंजाब नेशनल बैंक देशभर में प्रॉपर्टी को बेचने के लिए E Auction आयोजित कर रहा है. लोग इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए उन्हें संबंधित पीएनबी के ब्रांच से संपर्क करना होगा. बैंक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है.
देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शानदार ऑफर लेकर आया है. लोगों के पास सस्ते दाम पर मकान, दुकान और प्लॉट खरीदने का मौका है. देशभर के लोग पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ई-ऑक्शन (PNB E-Auction) आयोजित कर रहा है. इसमें, रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी, कमर्शियल प्रॉपर्टी, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी, एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी और सरकारी प्रॉपर्टी भी शामिल हैं. कोई भी इस ई-ऑक्शन में शामिल होकर अपने लिए प्रॉपर्टी खरीद सकता है.
देशभर में होगी नीलामी
पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. PNB ने बताया है कि देशभर में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी और कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए ऑनलाइन मेगा ऑक्शन आयोजित किया जा रहा है. मेगा ऑक्शन आयोजित होने की तारीख 29 नवंबर 2022 है. इसके अलावा आने वाले दिनों में भी ई-ऑक्शन के जरिए PNB प्रॉपर्टी की बिक्री करेगा. पंजाब नेशनल बैंक कर्ज में डूबी अपनी रकम को वापस लेने के लिए लोगों द्वारा रखी गई प्रॉपर्टी को नीलाम करने जा रहा है.
कितनी प्रॉपर्टीज की लगेगी बोली?
पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 13,308 रेसिडेंशियल, 2572 कमर्शियल, 1358 इंडस्ट्रियल, 98 एग्रीकल्चरल, 34 सरकारी और 12 बैंक पार्टिसिपेटिंग प्रॉपर्टीज नीलामी के लिए उपलब्ध हैं. इसके अलावा आने वाले सात दिनों में 1862 रेसिडेंशियल, 367 कमर्शियल और 186 इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी की नीलामी होगी. वहीं, अगले 30 दिनों में 3885 रेसिडेंशियल, 781 रेसिडेंशियल और 399 इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी की नीलामी होनी है. ये वो प्रॉपर्टीज हैं जो डिफॉल्ट की सूची में आ चुकी हैं. अगर आप इस ऑक्शन में भाग लेना चाहते हैं, तो https://ibapi.in पर क्लिक कर सभी डिटेल्स जान सकते हैं.
कैसे ले सकते हैं ई-ऑक्शन में भाग?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











