
PMLN को पीएम पोस्ट, PPP को राष्ट्रपति, स्पीकर का ऑफर, नवाज-बिलावल के बीच तैयार हुआ पावर शेयरिंग का फॉर्मूला!
AajTak
पीएमएल-एन ने प्रधानमंत्री का पद अपने पास रखने का प्रस्ताव दिया है, और इसके बदले उसने पीपीपी को राष्ट्रपति का पद, नेशनल असेंबली में स्पीकर का पद और सीनेट चेयरमैन की कुर्सी की पेशकश की है. उधर जेयूआई-एफ नेता मौलाना फजलुर रहमान ने गठबंधन सरकार बनाने के मसले पर बुधवार तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है.
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और न ही जोड़-तोड़ से जरिए अब तक कोई सरकार बन सकी है. आम चुनाव के नतीजे घोषित हुए 48 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और अब जाकर देश की प्रमुख पार्टियों के बीच बातचीत और बैठकों की दौर में तेजी देखने को मिल रही है. इसी सिलसिले में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो की पीपीपी ने केंद्र में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से से राय-परामर्श शुरू कर दिया है.
सरकार बनाने को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ हुई बैठक और बातचीत को लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने जेयूआई-एफ के नेता मौलाना फजलुर रहमान से बात की और इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए उन्हें अपने विश्वास में लेने की कोशिश की. साथ ही पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सरकार बनाने को लेकर उनसे समर्थन भी मांगा. इस पर जवाब देते हुए जेयूआई-एफ नेता मौलाना फजलुर रहमान ने बुधवार तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है.
इसी तरह पीएमएल-एन की एक बैठक लाहौर में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम) के साथ थी हुई. आज इस्लामाबाद में पीएमएल-एन की एक बैठक शुजात हुसैन के नेतृत्व वाली पीएमएल-क्यू के साथ होनी है. डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पीएमएल-एन ने पीडीएम गठबंधन सरकार की तरह ही प्रधानमंत्री का पद अपने पास रखने का प्रस्ताव दिया है, और इसके बदले उसने पीपीपी को राष्ट्रपति का पद, नेशनल असेंबली में स्पीकर का पद और सीनेट चेयरमैन की कुर्सी की पेशकश की है. इस सिलसिले में पीपीपी नेताओं ने इस्लामाबाद में आज होने वाली बैठक में केंद्रीय कार्यकारी समिति से विचार विमर्श करने की बात कही है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी सीटों का जुगाड़... टूटने लगे इमरान के सांसद, PMLN-PPP-MQMP में बन सकती है बात
ऐसा रहा चुनाव परिणाम
चुनाव नतीजों पर अगर नजर डालें तो कई मामलों मे सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा समर्थित इंडिपेंडेंट उम्मीदवार ने 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 101 सीटें प्राप्त करके जनमत का सबसे बड़ा हिस्सा अपने नाम किया है. इसके बाद तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) 75 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है. अगर तकनीकी रूप से देखा जाए तो नवाज की पार्टी फिलहाल संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 54 सीटें हाथ लगी है जबकि विभाजन के दौरान भारत से गए उर्दू भाषी लोगों की कराची स्थित मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को आम चुनाव में 17 सीटें मिलीं हैं. अन्य छोटी पार्टियों ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








