
PM Svanidhi Yojna: ₹80000 तक लोन... वो भी बिना गारंटी, सिर्फ आधार लाएं और ले जाएं!
AajTak
Guarantee Free Govt Loan: कोरोना काल में रेहड़ी-पटरी वालों का रोजगार चौपट होने के मद्देनजर स्मॉल बिजनेस की शुरुआत करने में आर्थिक मदद देने के लिए मोदी सरकार ने PM Svanidhi Yojna की शुरुआत 1 जून 2020 को की थी. इसके तरह बिना गारंटी 80 हजार का लोन मिलता है.
सरकार जरूरमंदों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है. खासकर ऐसे लोगों के लिए जो अपना कोई छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की तंगी के चलते इसे स्टार्ट नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर Modi Govt की एक योजना के तहत लोन लेकर काम शुरू कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं, पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojna) की, जो एक माइक्रो-क्रेडिट योजना है. इसमें तीन बार में 80000 रुपये का लोन सरकार देती है और खास बात ये है कि ये Business Loan बिना किसी गांरटी के मिल जाता है. आइए जानते हैं इसके पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से...
तीन किस्तों में मिलता है 80 हजार का Loan जब देश कोरोना संकट (Corona Pandemic) से जूझ रहा था और लोगों के रोजगार पर संकट आ गया था, तो ऐसे समय में नरेंद्र मोदी सरकार ने रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक मदद देकर उनकी अजीविका फिर से शुरू करने के उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की थी. इसमें जरूरतमंदों को सरकार तीन किस्तों में 80,000 रुपये का लोन देती है. इसमें 10, 20 और 50 हजार रुपये तीन चरणों में स्मॉल बिजनेस की शुरुआत के लिए दिए जाते हैं. लेकिन इस सरकारी योजना (Govt Scheme) का पूरा लाभ लेने के लिए क्रेडिबिलिटी बनाना जरूरी है.
कैसे लें Svanidhi Yojna का पूरा लाभ? जैसा कि बताया कि पीएम स्वनिधि योजना का पूरा लाभ लेने के लिए लाभार्थी को अपनी क्रेडिबिलिट बनानी होगी. मान लीजिए कोई व्यक्ति अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है और इसके लिए इस सरकारी स्कीम में अप्लाई किया है. तो फिर नियम के मुताबिक, पहले सरकार की ओर से उसके 10,000 रुपये का लोन मिलेगा और फिर उसके द्वारा ये रकम तय समय में चुका देने पर वो स्कीम के तहत 20,000 रुपये का लोन पा सकता है और इसे चुकता करने के बाद एकमुश्त 50,000 रुपये का लोन पाने का योग्य माना जाएगा. इस रकम के जरिए वो अपने स्टार्ट किए गए स्मॉल बिजनेस को आगे बढ़ा सकता है.
कोई गारंटी नही, सिर्फ Aadhaar की जरूरत ये बिना गारंटी का लोन है मतलब आपको इसके एवज में किसी भी तरह की कोई चीज गिरवी नहीं रखनी है, सिर्फ सरकार की ओर से मिला पैसा तय समय में वापस लौटाना है. अगर इस योजना से जुड़े नियमों पर गौर करें, तो PM Svanidhi Yojna के जितनी लोन की राशि ली जाती है, उसे एक साल की अवधि में चुकाना पड़ता है. तहत ली गई लोन की राशि को एक साल की अवधि में चुकाया जा सकता है और इसमें EMI Payment की सुविधा भी मिलती है. यानी हर महीने आसान किश्तों में ये रकम लौटाई जा सकती है. इसका लाभ लेने के लिए को सिर्फ आधार कार्ड (Aadhaar Card) की जरूरत पड़ती है.
Loan के ब्याज पर सब्सिडी भी मोदी सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने वालों की तादाद में लगातार इजाफा हुआ है और इसे लेना बेहद ही आसान है. दरअसल, स्वनिधि लोन के लिए आवेदक किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक में अप्लाई कर करता है. आवेदन के बाद इसकी जांच शहरी स्थानीय निकाय (ULB) द्वारा की जाती है और आपकी पात्रता और दी गई जानकारियों की पुष्टि की जाती है. सत्यापन के बाद ULB संबंधित वित्तीय संस्थान या बैंक को अनुशंसा पत्र जारी करता है और बैंक भी अपने स्तर पर आवेदन की समीक्षा करते लोन के लिए अप्रूवल दे देता है. इसके बाद लोन की रकम आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. यहां एक और बेनेफिट इस स्कीम में मिलता है, जी हां इसमें लिए गए लोन के ब्याज पर सालाना 7% की दर से सब्सिडी का भी प्रावधान है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








