
PM Svanidhi Scheme: ब्याज मुक्त लोन वाली ये स्कीम जल्द होने जा रही है बंद, जल्द करें अप्लाई
AajTak
PM Svanidhi Scheme: कोरोना महामारी के कारण देश में बड़े स्तर पर बेरोजगारी की समस्या देखने को मिली. खासकर छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह महामारी कहर बनकर आई. दिहाड़ी मजदूर की तरह कमाने वाले ऐसे लोगों का पूरा बिजनेस इस महामारी ने तबाह कर दिया. ऐसे लोगों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने एक खास योजना PM Svanidhi Yojana शुरू की, जो जल्दी ही समाप्त होने वाली है. इस सरकारी स्कीम में नया रोजगार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Scheme)' का लक्ष्य महामारी के चलते व्यवसाय का नुकसान उठाने वाले लोगों को रोजगार शुरू करने का एक और मौका देना है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










