
PM Security Breach: सतलुज में मिली संदिग्ध नाव, मौके से बस 50 किलोमीटर दूर ही फंसा था पीएम मोदी का काफिला
AajTak
सतलुज में संदिग्ध नाव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. माना जा रहा है कि सतलुज में मिली संदिग्ध नाव पाकिस्तान से आई है. हालांकि अभी इस विषय पर जांच भी चल रही है. जिसमें पता लगाया जा रहा है कि यदि यह नाव किसी मकसद से यहां पहुंचाई गई है तो इसके पीछे क्या साजिश थी.
पंजाब में फिरोजपुर की सीमा सुरक्षा बल को सतलुज नदी में एक संदिग्ध नाव मिली है. हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक बीएसएफ को यह नाव यहां कैसे पहुंची और इसे कौन लेकर आया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि बीओपी टीटी मल के पास यह नाव मिली है. दरअसल नाव की बरामदगी इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि 2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी इलाके में थे. उनका काफिला मौके से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर ही फंसा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











