
PM Security Breach के लिए जिम्मेदार कौन? देखें SC में केंद्र और पंजाब ने क्या दीं दलीलें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की घटना में अब तक जांच कम और राजनीति ज्यादा चल रही है. आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के बीच ब्लेम-गेम का मामला जारी है. पंजाब के एडवोकेट जनरल डी.एस. पटवालिया ने कोर्ट से कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और DGP समेत सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए सिर्फ 24 घंटे का वक्त दिया. अधिकारियों को सुनवाई का मौका भी नहीं दिया. इस बीच पंजाब सरकार का कहना है कि अगर अफसर दोषी निकलते हैं तो उन्हें टांग दिया जाए. देखें सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ने क्या दलीलें दीं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









