
PM Modi US Visit Live: वाशिंगटन पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात...भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों पर चर्चा संभव
AajTak
PM Modi America Visit Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं. पीएम के इस दौरे को लेकर व्हाइट हाउस का कहना है कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाले बातचीत में रिसिप्रोकल टैरिफ पर चर्चा होगी.
PM Modi America Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर वार्ता करेंगे. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली वार्ता में विशेष रूप से व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस करने की उम्मीद है. इसके अलावा आतंकवाद, भारत-प्रशांत क्षेत्र, चीन, H1B वीजा और गैंगस्टर जैसे मुद्दों पर भी बात हो सकती है. ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की ये पहली अमेरिकी यात्रा है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है.
वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पुष्टि की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले रिसिप्रोकल टैरिफ योजना की घोषणा करेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ट्रंप सरकार में अहम जिम्मेदारी निभा रहे एलन मस्क से भी मुलाकात कर सकते हैं. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर चर्चा कर सकते हैं.
पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. लोग पीएम के स्वागत के लिए वॉशिंगटन डीसी में एकत्रित हो रहे हैं और'वंदे मातरम् और भारत माता की जय' का नारे लगा रहे हैं.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









