
PM Modi US Visit: जून में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, बाइडेन की ओर से मिला है न्योता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून महीने में अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से पीएमओ को राजकीय यात्रा के लिए निमंत्रण मिला है. पीएम मोदी इस दौरे में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे.
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका और भारत के संबंध और भी मजबूत हुए हैं. ऐसी खबर है कि यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को अमेरिका की राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है. बताया जा रहा है कि भारत की ओर से इस न्योते को स्वीकार कर लिया गया है. अब दोनों देशों के अधिकारी इस दौरे की तारीख तय करने में जुटे हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस यात्रा को लेकर अभी तैयारी शुरुआती चरण में हैं. पीएम मोदी की अमेरिका की यात्रा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत इस साल जी-20 के कार्यक्रम मेजबानी कर रहा है, जिसका शिखर सम्मेलन सितंबर महीने में होना है. इस कार्यक्रम में अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल होंगे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों देश इस यात्रा के लिए जून महीने में तैयारी कर रहे हैं. दरअसल जुलाई में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों के सत्र होने हैं और भारत में पीएम मोदी भी बिजी हैं. उनके पास कई पूर्व निर्धारित घरेलू प्रतिबद्धता या अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताएं शामिल हैं.
अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे पीएम
इस राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी को कई दिन अमेरिका में बिताने होंगे. इसमें अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज शामिल है. इस साल जी-20 सम्मेलन के अलावा, पीएम मोदी के पास काफी व्यस्तता रहेगी क्योंकि इस साल के आखिरी में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिसमें पीएम मोदी प्रचार करेंगे.
फ्रांस के राष्ट्रपति बन चुके हैं व्हाइट हाउस के मेहमान

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








