
PM Modi Speech Live: 'भानुमति का कुनबा जोड़ा, फिर Alliance का ही Alignment बिगड़ गया', INDIA गठबंधन पर पीएम मोदी का तंज
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प किया है, मैं उसकी सराहना करता हूं. इससे मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है. इन्होंने लंबे समय तक वहां रहने का संकल्प लिया है. अब कई दशक तक जैसे यहां बैठे थे, वैसे ही कई दशक तक वहां बैठने का आपका संकल्प जनता जनार्दन पूरा करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संसद के निचले सदन लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तंज कसा.
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प किया है, मैं उसकी सराहना करता हूं. इससे मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है. इन्होंने लंबे समय तक वहां रहने का संकल्प लिया है. अब कई दशक तक जैसे यहां बैठे थे, वैसे ही कई दशक तक वहां बैठने का आपका संकल्प जनता जनार्दन पूरा करेगी.
मोदी ने काह कि आप लोग (विपक्ष) जिस प्रकार से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं. मैं पक्का मानता हूं कि जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी. और आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी अधिक ऊंचाई पर जरूर पहुंचेगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे.
कब तक समाज को बांटता रहेगा विपक्ष
पीएम मोदी ने विपक्ष पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि कब तक विपक्ष समाज को बाटंता रहेगा. इन लोगों ने देश को बहुत तोड़ा है. चुनाव का वर्ष है, कुछ मेहनत करते है. कुछ नया निकालकर लाते. वही पुरानी ढपली पुराना राग. चलिए ये भी मैं आपको सीखाता हूं.
कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बेहतरीन मौका मिला था. दस साल कम नहीं होते. लेकिन उस दायित्व को निभाने में विफल हुए. जब खुद विफल हो गए तो विपक्ष में कुछ अच्छे लोग भी हैं उन्हें भी उभरने नहीं दिया. उनकी छवि उभर जाए तो किसी की छवि दब जाए. एक प्रकार से इतना बड़ा नुकसान कर दिया, खुद का भी और विपक्ष का भी. संसद का भी और देश का भी. इसलिए मैं हमेशा चाहता हूं कि देस को एक स्वस्थ अच्छे विपक्ष की बहुत जरूरत है. नेता बदल गए लेकिन

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











