
PM Modi Speech: 'हनुमान जी के गुणों से बीजेपी निरंतर प्रेरणा पाती है', पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी
AajTak
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने वर्चुअली संबोधन में पीएम ने कहा कि आज देश हनुमान जयंती मना रहा है. हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता हैं. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











