
PM Modi Russia visit: PM मोदी ने मॉस्को में रूसी शहीदों को श्रद्धांजलि दी, थोड़ी देर में पुतिन के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर हैं. वे मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे. इससे पहले सोमवार शाम पुतिन ने नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर पीएम मोदी को निजी मुलाकात के लिए बुलाया. दोनों नेताओं ने भारत-रूस दोस्ती को संजोया और उसका जश्न मनाया. रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे का आज आखिरी दिन है. थोड़ी देर में पीएम मोदी 22वें भारत-रूस सालाना समिट में शामिल होंगे. इससे पहले पीएम मोदी रूसी सैनिकों की याद में बने स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. रूस में दूसरे विश्व युद्ध के शहीदों की याद में स्मारक बना है. अब थोड़ी देर बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. दोनों नेताओं में दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी होगा.
पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत में व्यापार और रक्षा सौदे समेत कई अहम एजेंडों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी आज रूस के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल' से सम्मानित होंगे. रूस ने 2019 में ये सम्मान देने का ऐलान किया था. उसके बाद पीएम मोदी आज रूस से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे. भारतीय प्रधानमंत्री का 41 साल बाद ऑस्ट्रिया दौरा हो रहा है.
इससे पहले पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीयों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, मैंने प्रण किया था कि अपने तीसरे टर्म में तीन गुनी ताकत से काम करूंगा. सरकार के लक्ष्यों में तीन अंक छाया हुआ है. इनमें एक है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बनाना. तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ आवास बनाना है. तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना भी हमारा लक्ष्य है. पीएम मोदी का कहना था कि जब आप जैसे साथी मिलें तो बड़े से बड़े लक्ष्य आसानी से पूरे होते हैं.
गूंजे मोदी-मोदी के नारे
मोदी का कहना था कि आज का भारत जो ठान लेता है वो पूरा करके ही रहता है. आज का भारत चंद्रयान को वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश पहुंचा ही नहीं है. पीएम मोदी के संबोधन के दौरान भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीयों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का जिक्र किया और कहा, विजय उसी के चरण चूमती है जो हार नहीं मानते हैं.
पीएम मोदी ने कहा, पिछले 10 सालों में भारत ने विकास का ट्रेलर देखा है.. पिक्चर अभी बाकी है. पीएम का कहना था कि चुनौती को चुनौती देना मोदी के डीएनए में है. रूस शब्द सुनते हैं तो हर किसी के मन में यही आता है कि भारत के सुख-दुख का सच्चा साथी. पीएम मोदी ने राजकपूर और मिथुन चक्रवर्ती का जिक्र किया और कहा- फिल्मों में भी रूस से दोस्ती का फलसफा दिखा है. पीएम ने आवारा फिल्म के गाना 'सिर पर लाल टोपी रूसी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' गाना याद दिलाया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








