
PM Modi in Mandi: '2030 का लक्ष्य हमने अभी प्राप्त कर लिया', देखें मंडी दौरे पर क्या बोले पीएम मोदी
AajTak
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मंडी में धौला सिद्ध जलविद्युत और रेणुकाजी बांध परियोजनाओं सहित 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल और यहां के लोगों से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है. हिमाचल की भूमि ने मेरे जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आज हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं. इन 4 सालों में 2 साल हमने भी कोविड-19 के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी है और विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया है. हिमाचल प्रदेश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है. 2030 का लक्ष्य हमने अभी ही प्राप्त कर लिया है. देखें आगे क्या बोले पीएम मोदी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











