
PM मोदी, राहुल, ओवैसी... लोकसभा चुनाव में जनता को कितना इंप्रेस कर पाएंगे ये 10 बड़े चेहरे?
AajTak
इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायने में रोचक होगा. जहां नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री हैट्रिक की तैयारी में हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पार्टियों द्वारा बनाए गए INDIA गठबंधन ने प्रधानमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की है. यानी चुनाव बिना पीएम फेस लड़ा जाएगा. इस बार के चुनाव में कई ऐसे राजनीतिक चेहरे हैं, जिन पर देशभर के लोगों की नजर है.
लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. पूरा चुनाव 7 फेज में होगा और पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी और 4 जून को मतगणना के साथ ही नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं. एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 प्लस का टारगेट लेकर चल रही है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां INDIA गठबंधन कर भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने की तैयारी कर रही है.
इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायने में रोचक होगा. जहां नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री हैट्रिक की तैयारी में हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पार्टियों द्वारा बनाए गए INDIA गठबंधन ने प्रधानमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की है. यानी चुनाव बिना पीएम फेस लड़ा जाएगा. इस बार के चुनाव में कई ऐसे राजनीतिक चेहरे हैं, जिन पर देशभर के लोगों की नजर है. ये लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं. फिर चाहे पीएम नरेंद्र मोदी हों या राहुल गांधी. असदुद्दीन ओवैसी हों या तेजस्वी यादव. हर कोई इस बार के चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है. आइए जानते हैं ऐसे ही 10 बड़े चेहरों के बारे में-
नरेंद्र मोदी
लगातार तीसरे कार्यकाल की तलाश में नरेंद्र मोदी न केवल भारत पर अपने चुनावी प्रभुत्व की मुहर लगाना चाहते हैं, बल्कि हैट्रिक लगाकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रचने की कवायद में हैं. पूरी तरह से अपने मजबूत राष्ट्रवाद के ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी अपनी "मोदी की गारंटी" और "विकसित भारत" के मुद्दे पर अपनी पार्टी बीजेपी का इस चुनाव में नेतृत्व कर रहे हैं. 73 वर्षीय नेता तीसरी बार कार्यालय में लौटने के आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने अपने अगले कार्यकाल के लिए खाका पर काम भी शुरू कर दिया है. मोदी वाराणसी से फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
अमित शाह
मोदी सरकार की कैबिनेट में अघोषित 'नंबर 2' और बीजेपी के चुनावी रथ के 'चाणक्य' कहे जाने वाले अमित शाह भी बीजेपी की बड़ी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं. मोदी सरकार 2.0 में गृह मंत्री बनकर अमित शाह ने देश में कई बड़े कदम उठाए हैं. चाहे अनुच्छेद 370 को निरस्त करना हो या सीएए कानून हो. गृह मंत्री के रूप में अमित शाह ने कई मुश्किल परिस्थितियों में सरकार को संभाला है. 59 वर्षीय शाह एक बार फिर चुनावी युद्ध के मैदान में अपनी पार्टी का नेतृत्व करते हुए एक जनरल के अवतार में नजर आएंगे. अमित शाह एक बार फिर गुजरात की गांधीनगर सीट से मैदान में हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









