
PM मोदी, रजनीकांत के बाद अजय देवगन का बेयर ग्रिल्स के साथ रोमांचक सफर, मीम्स हुए वायरल
Zee News
इस ट्रेलर में अजय देवगन बियर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर में एडवेंचर करते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि शो Into The Wild में अजय देवगन से जुड़ा एपिसोड कब प्रसारित होगा.
नई दिल्ली: सर्वाइवल एक्सपर्ट बियर ग्रिल्स का नाम सुनते ही न जाने कितने लोगों को जंगल के सपने आने लगते होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत और अक्षय कुमार के बाद अब बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर्स शो इनटू द वाइल्ड में अभिनेता अजय देवगन नजर आएंगे. हिंद महासागर में शूट किए गए इस शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. जिसके एपिसोड को डिस्कवरी प्लस (Discovery Plus) पर 22 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा. फ़िलहाल ट्रेलर लांच ही हुआ और सोशल मीडिया पर अजय देवगन छा गए हैं और यूज़र्स इस शो व अजय को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










