PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद घिरे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, CM खट्टर बोले- मैं नहीं, देश जवाब देगा
AajTak
बीजेपी ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा कि भान ने प्रधानमंत्री के लिए ओछे और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है. इसका जवाब देश देगा. दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने यमुनानगर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के सीएम के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी.
सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का मामला लगातार सुर्खियों में है. इस बीच बीजेपी ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा कि भान ने प्रधानमंत्री के लिए ओछे और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है. इसका जवाब देश देगा.
दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने यमुनानगर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के सीएम के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी.
उदयभान ने कहा कि बीजेपी घोटालेबाजों और भ्रष्टाचारियों की सरकार है. आज हरियाणा प्रदेश पूरी तरह से कर्ज के जाल में फंस चुका है और सरकार की तरफ से पूछने वाला कोई नहीं है. मुख्यमंत्री आराम की नींद सो रहें है, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने पीएम और सीएम का नाम लिए बिना अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर डाला, जिसे लेकर अब वह बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं.
सीएम खट्टर ने की आलोचना
उदयभान सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसकी आलोचना की. हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि परिवारवाद में डूबी पार्टी और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि देश के 140 करोड़ लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मैं अपना परिवार मानता हूं. कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के यही लोग जवाब देंगे.
'कांग्रेस में बौखलाहट है'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











