
'PM मोदी ने मुझे सही साबित कर दिया', अब क्या बोले PAK विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने एक साक्षात्कार के दौरान एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भारत के मुसलमानों पर अत्याचार कर रही है. इससे पहले भी पाकिस्तानी मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. जरदारी ने एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि भारत में मुसलमानों को नरेंद्र मोदी की पार्टी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. जरदारी ने कहा कि भारत सरकार गुजरात के मुसलमानों पर बहुत ज्यादा अत्याचार कर रही है.
बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सही साबित किया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनके सिर पर इनाम की घोषणा की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ये बातें वॉशिंगटन डीसी में ब्लूमबर्ग टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कही हैं.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इससे पहले भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमले किए थे. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की फटकार से बौखलाए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 'गुजरात का कसाई' बताया था. बिलावल भुट्टो ने विवादित बयान में कहा था कि ओसामा बिन लादेन की तो मौत हो चुकी है लेकिन 'गुजरात का कसाई' अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.
बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पाकिस्तानियों से भारत की उम्मीदें कभी भी ज्यादा नहीं रही हैं. जयशंकर ने एक कॉन्क्लेव के दौरान कहा था कि हमारे मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से बता दिया है कि हम उनके विदेश मंत्री के बारे में क्या सोचते हैं.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी पर बिलावल की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए बिलावल के इस बयान को असभ्य करार दिया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि इससे पता चलता है कि भारत के खिलाफ जहर उगलने में पाकिस्तान कितने निचले स्तर तक जा सकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








