
PM मोदी ने जापानी बिजनेस डेलिगेशन के साथ की बैठक, इन्वेस्टमेंट बढ़ाने समेत इन मुद्दों पर हुई बात
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि निवेशकों के लिए कोई अस्पष्टता या हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत का शासन नीति-संचालित है और सरकार पारदर्शी और पूर्वानुमानित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के शीर्ष उद्योगपतियों के एक हाई लेवल डेलिगेशन से मुलाकात की. इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करना, निवेश के अवसरों को बढ़ाना और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में जापान के प्रतिष्ठित Keizai Doyukai (जापान एसोसिएशन ऑफ कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव्स) के अध्यक्ष ताकेशी नीनामी के नेतृत्व में 20 अन्य व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए.
चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने और कृषि, समुद्री उत्पाद, अंतरिक्ष, रक्षा, बीमा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, नागरिक उड्डयन, स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और MSME साझेदारी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई.
बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पर प्रकाश डाला और व्यापार के अनुकूल माहौल प्रदान करने के भारत के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की. उन्होंने भारत में जापानी निवेश को सुविधाजनक बनाने और तेजी लाने के लिए भारत में विकसित जापान प्लस प्रणाली की भी चर्चा की.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि निवेशकों के लिए कोई अस्पष्टता या हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत का शासन नीति-संचालित है और सरकार पारदर्शी और पूर्वानुमानित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने कहा कि देश में विमानन क्षेत्र का विकास बहुत तेजी से हो रहा है, उन्होंने कहा कि भारत नए एयरपोर्ट्स के निर्माण और रसद क्षमताओं के विस्तार सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए काम कर रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विशाल विविधता को देखते हुए देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक प्रमुख भूमिका निभाएगा. उन्होंने एआई में शामिल लोगों के साथ सहयोग के महत्व पर जोर दिया और उन्हें भारत के साथ साझेदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि भारत ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है और जैव ईंधन पर केंद्रित एक मिशन शुरू किया है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कृषि क्षेत्र को जैव ईंधन से महत्वपूर्ण मूल्यवर्धन के रूप में लाभ होगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







