
PM मोदी के साथ रोड शो, रामबाग पैलेस में मेहमाननवाजी... जयपुर में रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट मैक्रों का यूं होगा ग्रैंड वेलकम
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जो इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं, गुरुवार को जयपुर पहुंचने वाले हैं. इसके बाद वह शहर में विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा करगें. वह जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोड शो में हिस्सा लेंगे. शाम को मैक्रों दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत आज जयपुर पहुंचेगे. मैक्रों इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के मुख्य अतिथि हैं. अपने व्यस्त दिन की शुरूआत मैक्रों जयपुर में आमेर किले से करेंगे. इसके बाद वह विश्व धरोहर स्थल जंतर-मंतर जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से होगी.
दोनों नेता इस क्षेत्र में घूमेंगे जिसका फ्रांसीसियों के लिए भी ऐतिहासिक महत्व है. जंतर-मंतर दुनिया की सबसे बड़ी वेधशाला है और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की धूपघड़ी है. स्कॉलर ध्रुव रैना के अनुसार, 1734 में, पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर (अब चंदननगर) में जेसुइट मिशन में तैनात दो फ्रांसीसी जेसुइट खगोलविदों को जयपुर के संस्थापक, शासक सवाई जय सिंह के दरबार में आमंत्रित किया गया था. जंतर मंतर सवाई जय सिंह द्वारा निर्मित 19 खगोलीय उपकरणों का एक संग्रह है.
माना जा रहा है कि मोदी और मैक्रों हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने, लाल सागर में हालात, हमास-इजराइल संघर्ष और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा कर सकते हैं.
रोड शो भी करेंगे मोदी और मैक्रों
इसके बाद पीएम मोदी और मैक्रों जंतर-मंतर से सांगानेरी गेट तक एक संयुक्त रोड शो शुरू करेंगे और हवा महल में रुकेंगे. हवा महल में एक फोटो सेशन की योजना बनाई गई है. यात्रा के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों दोनों के एक हस्तशिल्प की दुकान और एक चाय की दुकान पर जाने की भी उम्मीद है. इसके बाद दोनों नेता ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का दौरा करेंगे.
दिन का समापन रामबाग पैलेस में होगा जहां पीएम मोदी मैक्रों के लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड के लिए रात 8 बजकर 50 मिनट पर वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







