
'PM मोदी के लिए सबसे बड़ी टीआरपी हैं राहुल गांधी, अगर विपक्षी चेहरा हैं तो...' बोलीं ममता बनर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर तंज कसा है. ममता ने साफ-साफ कहा कि बीजेपी राहुल गांधी को नेता बनाकर रखना चाहती है, ताकि मोदी पर कोई सवाल ना खड़ा हो. ममता ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी बीजेपी की सबसे बड़ी टीआरपी हैं. नहीं तो विदेश में क्या कहा... उस पर इतना बवाल और संसद नहीं चलने दी जा रही है.
लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बीच, टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर तंज कसा है और इशारों में बीजेपी पर हमला बोला है. ममता ने कहा- बीजेपी राहुल गांधी को नेता बनाना चाहती है, इसलिए संसद नहीं चलने दे रही है. ममता ने कहा- अगर राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा हैं तो कोई भी मोदी को खराब नहीं कह पाएगा. राहुल खुद मोदी के सबसे बड़े... ज्यादा कुछ नहीं कह रहे, लेकिन आप समझ सकते हैं.
ममता रविवार को मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं को फोन पर संबोधित कर रही थीं. ममता ने राहुल गांधी के बहाने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा- BJP नहीं चाहती कि संसद चले. क्योंकि वो राहुल गांधी को नेता बनाना चाहती है इसलिए कि राहुल गांधी अगर नेता बने रहे तो नरेंद्र मोदी को कोई खराब नहीं कहेगा. राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी TRP हैं. नहीं तो कभी किसी ने देखा है कि बाहर विदेश में किसी ने कुछ कहा, उसको लेकर यहां पर बवाल हो रहा है.
'यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं होने देंगे'
ममता का कहना था कि हम चाहते हैं कि संसद में कार्यवाही चलती रहे और अडाणी मसले पर बातचीत हो. LIC पर चर्चा हो. क्यों अडाणी पर बातचीत नहीं हो रही है. क्यों LIC पर बातचीत नहीं हो रही है. क्यों गैस के दाम पर बातचीत नहीं हो रही है. इसी बीच, Uniform civil code कॉपी पेश किया गया है. हम लोग Uniform civil code को नहीं मानते. हम इसे लागू नहीं होने देंगे.
तीसरे मोर्चे को लेकर चल रही है तैयारी?
लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता के बीच तीसरा मोर्चा नया स्वरूप लेते देखा जा रहा है. बीते दिनों कोलकाता में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आए अखिलेश यादव ने इसके साफ संकेत दिए. उन्होंने कहा कि वे बीजेपी और कांग्रेस से समान दूरी बनाकर चलेंगे. अखिलेश ने कहा कि अभी हमारा रुख कांग्रेस और भाजपा दोनों से दूरी है. उन्होंने ममता बनर्जी से भी मुलाकात की. अखिलेश का कहना था कि चुनाव से पहले किसी तरह गठबंधन बन जाएगा. बीजेपी के पास पीएम के अलावा कोई चेहरा नहीं है. इससे पहले अखिलेश की जदयू नेता नीतीश कुमार और बीआरएस नेता के. चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात हुई है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







