
PM मोदी के अमेरिकी दौरे से वापसी के बाद दिल्ली में शपथ लेंगे नए CM, आ गया बीजेपी का प्लान!
AajTak
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे और जीत की बधाई देंगे. विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इससे पहले शनिवार शाम बीजेपी दफ्तर में जीत का जश्न मनाया गया.
दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो गया है. बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं और बंपर बहुमत हासिल किया है. 11 साल सत्ता में रही आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई. दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. भाजपा 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. पार्टी चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहें. इसलिए शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद आयोजित होने की पूरी संभावना है.
बीजेपी में सीएम फेस पर मंथन शुरू हो गया है. इस बीच, खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. माना जा रहा है कि बैठक में दिल्ली की नई सरकार की रूपरेखा पर चर्चा हुई है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी रविवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे और जीत की बधाई देंगे. विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इससे पहले शनिवार शाम बीजेपी दफ्तर में जीत का जश्न मनाया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हुई और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर बातचीत हुई है. इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री चुनने का निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हैं. इस बीच दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने आजतक से बातचीत में कहा कि सरकार बनते के साथ हमारी प्राथमिकता यमुना साफ करना होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. मनोज तिवारी ने कहा कि जो सीएम होगा, वह दिल्ली की जनता के लिए काम करेगा और प्रधानमंत्री मोदी की जनता से की गई गारंटियों को पूरा करेगा.
शपथ ग्रहण में आएंगे एनडीए के नेता
माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा, इसलिए थोड़ा समय लिया जा रहा है. कार्यक्रम में एनडीए नेताओं को बुलाया जाएगा. इसके साथ ही सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे.
10 दिन में मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री!

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







