
दिल्ली के ओखला में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, तीन नाबालिग लड़कों ने गोदाम में ले जाकर किया यौन शोषण
AajTak
दिल्ली के ओखला इलाके में 8 साल की बच्ची से तीन नाबालिग लड़कों द्वारा यौन शोषण किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है और पीड़िता का मेडिकल AIIMS में कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दिल्ली के ओखला इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची ने तीन नाबालिग लड़कों पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के परिवार के मुताबिक यह घटना उसके घर के पास ही हुई.
बच्ची ने बताया कि इलाके में रहने वाले कुछ लड़के उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई. घटना सामने आने के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
गोदाम में ले जाकर किया रेप का प्रयास पीड़ित बच्ची का आरोप है कि आरोपी लड़के उसे उसके घर के पास स्थित एक गोदाम में ले गए थे. वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. बच्ची के मुताबिक उसने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश भी की. किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया. मासूम की बात सुनते ही परिवार के लोग सदमे में आ गए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इलाके में इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा और चिंता का माहौल बन गया है.
तीनों आरोपी नाबालिग हिरासत में पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में शामिल तीनों आरोपी नाबालिग हैं. इनमें से एक की उम्र 12 साल बताई जा रही है, जबकि बाकी दो लड़कों की उम्र करीब 13 साल है. शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और घटना के पूरे क्रम को समझने की कोशिश कर रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. साथ ही बाल न्याय कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. AIIMS में बच्ची का मेडिकल कराया गया है. मामले की जांच जारी है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







