
जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान जवान को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के एक जवान को दिल का दौरा पड़ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. जवान की पहचान नायक तिलक सिंह के रूप में हुई है. अधिकारियों की तरफ से जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) पर ड्यूटी के दौरान सेना के एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारियों ने बताया कि नायक तिलक सिंह कृष्णा घाटी सेक्टर के आगे के इलाके नांगी तकरी में तैनात थे.
जवान की बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि देते हुए सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि गहरी संवेदना के साथ व्हाइट नाइट कोर बहादुर नायक तिलक सिंह को श्रद्धांजलि देती है. सिंह 15 मार्च को कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पर ड्यूटी करते समय बेहोश पाए गए थे.
यह भी पढ़ें: बीमा के ₹1 करोड़ पर क्लेश... IRB जवान की मौत के बाद पत्नी पहुंची कोर्ट, बुजुर्ग मां-बाप लगा रहे न्याय की गुहार
जिसके बाद तत्काल चिकित्सा सहायता मिलने के बावजूद बहादुर जवान को बचाया नहीं जा सका और उनकी जान चली गई. उनकी अटूट बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण भारतीय सेना की बेहतरीन परंपराओं का उदाहरण है. उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.
यह भी पढ़ें: मथुरा की 'कातिल' बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची 'हार्ट अटैक' की कहानी
वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की जानकारी जवान के परिजनों को भी दे दी गई है. इधर, जवान के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







