
PM मोदी की बढ़ती जा रही है लोकप्रियता, YouTube पर सब्सक्राइबर्स एक करोड़ के पार, कई बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे
ABP News
PM YouTube Channel: काग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी यूट्युब पर अपना अकाउंट खोला हुआ है. जिसमें फिलहाल 5.25 लाख सब्सक्राइबर ही हैं.
PM Modi Youtube Subscriber: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर जितने एक्टिव रहते हैं उतने ही लोकप्रिय भी हैं. ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम और यूट्युब पर PM हमेशा ही अपनी यात्राओं की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें इन प्लैटफॉर्म्स पर कितना देखना चाहते हैं इसका अंदाजा आप उनके सब्सक्राइबर्स से लगा सकते हैं. दरअसल यूट्युब पर PM मोदी के सब्सक्राइबर की संख्या 10 मिलियन यानी एक करोड़ से अधिक हो गए हैं.
PM के सब्सक्राइबर के नंबर किसी भी अनय प्रमुख नेताओं के अकाउंट के मुकाबले बहुत अधिक है. इसके साथ ही पीएम के चैनल पर अबतक 15,477 वीडियो अपलोड किया जा चुका है.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












