PM मोदी का छात्रों-टीचर्स-पैरेंट्स के नाम ट्वीट, बताया- इस दिन करेंगे परीक्षा पे चर्चा, होगा नया फॉर्मेट
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बताया कि वो 7 अप्रैल शाम 7 बजे परीक्षा पर चर्चा करेंगे. इसमें वो एग्जाम वरियर्स, माता-पिता और शिक्षकों के साथ चर्चा करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद बुधवार 7 अप्रैल को देश के बच्चों, शिक्षकों और पेरेंट्स के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी हर साल एग्जाम देने जा रहे बच्चों से सीधे मुखातिब होते हैं, लेकिन इस बार यह चर्चा एकदम अलग अंदाज में होने जा रही है. A new format, several interesting questions on a wide range of subjects and a memorable discussion with our brave #ExamWarriors, parents and teachers. Watch ‘Pariksha Pe Charcha’ at 7 PM on 7th April...#PPC2021 pic.twitter.com/5CzngCQWwD पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी कि 7 अप्रैल शाम 7 बजे परीक्षा पर चर्चा होगी. उन्होंने ट्वीट पर कहा कि इसमें दिलचस्प सवाल-जवाब के साथ साथ बहादुर एग्जाम वॉरियर्स, माता-पिता और शिक्षकों के साथ एक यादगार चर्चा होगी...तो जरूर देंखे परीक्षा पर चर्चा. बता दें कि इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया था, जिसके माध्यम से देश विदेश के एग्जाम वॉरियर्स इस चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










