
PM मोदी आज करेंगे 'सूरत डायमंड बोर्स' का उद्घाटन, वाराणसी को देंगे ₹19,150 करोड़ की सौगात
AajTak
पीएम मोदी आज सूरत और वाराणसी के दौरे पर जाएंगे. वह सूरत में दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग 'सूरत डायमंड बोर्स' और नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. शाम को वाराणसी में 19500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरत और वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वह 17 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे सूरत एयरपोर्ट पर नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे. सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे. सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नई बनी इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग पीक आवर्स के दौरान 1200 डोमेस्टिक और 600 इंटरनेशनल पैसेंजर्स को संभालने के लिए डिजाइन की गई है. साथ ही इसकी एनुअल पैसेंजर हैंडलिंग क्षमता 55 लाख तक बढ़ रही है.
इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को सूरत की स्थानीय संस्कृति और विरासत के साथ डिजाइन किया गया है. उन्नत टर्मिनल भवन के अग्रभाग पर सूरत शहर के 'रांदेर' क्षेत्र के पुराने घरों की समृद्ध और पारंपरिक लकड़ी के काम को दर्शाया गया है, ताकि यहां आने वाले यात्री शहर के बारे में कुछ अनुभव लेकर जाएं. सूरत हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन GRIHA IV मॉडल के तहत बनाया गया है. इसमें डबल इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, ऊर्जा बचत के लिए कैनोपी, कम गर्मी बढ़ाने वाली डबल ग्लेजिंग यूनिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सोलर पावर प्लांट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है.
सूरत डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग
पीएम सूरत डायमंड बोर्स का भी उद्घाटन करेंगे. यह हीरे और उससे बने आभूषणों के कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा. यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा. डायमंड बोर्स में इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट कस्टम क्लीयरेंस हाउस, रिटेल ज्वेलरी बिजनेस के लिए ज्वेलरी मॉल, इंटरनेशनल बैंकिंग और सिक्योर वॉल्ट की सुविधा दी गई है.
इसके बाद पीएम मोदी वाराणसी पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे. शाम करीब 5:15 बजे वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 18 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे, जिसके बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे. इसके बाद लगभग 2:15 बजे प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह में 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
PM डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







