
PM पद के लिए JDU ने फिर नीतीश का नाम बढ़ाया, लल्लन सिंह बोले- वे आए तो लागू करेंगे 'नरेंद्र मोदी संविधान'
AajTak
बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के नेता जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि देश की जनता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है.
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन दो अहम बैठकों का आयोजन कर चुका है और जल्द ही तीसरी बैठक मुंबई में होनी है. अभी तक गठबंधन में इस बात को लेकर चर्चा नहीं हुई है कि इस गठबंधन में पीएम पद का चेहरा कौन सा नेता होगा, हालांकि समय-समय पर कई तरह की अटकलें लगाई जाते रही है. इस बीच बिहार सरकार के एक मंत्री ने पीएम पद के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे बढ़ाया है.
'नीतीश को पीएम के रूप में देखना चाहती है जनता'
नीतीश कुमार कई मौकों पर कह चुके हैं कि वो प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं, वो केवल विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. इन सबके बीच मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले जेडीयू ने एक बार फिर पीएम के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे बढ़ाया है. बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता जमा खान ने कहा है कि देश की जनता नीतीश को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है.
जमा खान के इस बयान के बाद एक बार फिर गठबंधन में पीएम के चेहरे को लेकर बहस छिड़ने के आसार हैं. जमा खान के बयान पर अभी तक सीएम नीतीश की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
ललन सिंह का पीएम पर निशाना
नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, '...अगर वे(PM मोदी) 2024 में वापिस सत्ता में आ गए तो डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलकर 'नरेंद्र मोदी संविधान' वे करने वाले हैं... उन्हें (PM मोदी) बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 9 सालों में देश में कौन-कौन से काम किए हैं?'

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










