
PM ने जिसका उद्घाटन किया वो दूसरा हिस्सा, ये 2009 वाली बिल्डिंग है', IGI एयरपोर्ट हादसे पर बोले नागर विमानन मंत्री नायडू
AajTak
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का दौरा किया जहां आज भारी बारिश के कारण छत का एक हिस्सा गिर गया था. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
दिल्ली में भारी बारिश के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. पहली ही बारिश में टर्निमनल -1 की छत का एक हिस्सा गिर गया और पिलर नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरी. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 6 लोग जख्मी हो गए. हादसे के बाद हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू खुद टर्मिनल वन पर पहुंचे और अधिकारियों से तमाम जानकारी ली.
इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की और हुए हादसे में मारे गए शख्स के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, 'मृतक के परिजनों को 20 लाख की सहायता राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 3 लाख रुपये प्रदान की जाएगी. यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.'
पीएम ने नहीं किया था इसका उद्घाटन
विपक्ष आरोप लगा रहा है कि तीन महीने पहले ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 का उद्घाटन पीएम मोदी ने चुनाव आचार संहिता से बचने के लिए आनन-फानन में किया था. इसका जवाब देते हुए राम मोहन नायडू ने कहा, ' .मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिसका उद्घाटन किया गया था वो इमारत दूसरी तरफ है. जो स्ट्रक्चर कैनोपी गिरा है वह 2009 का कंस्ट्रक्शन है.यह एक पुराना स्ट्रक्चर था.'
टर्मिनल 1 गेट पर लगी थी गाड़ियों की लाइन, तभी ऊपर से गिरी छत, पढ़ें IGI एयरपोर्ट हादसे की एक-एक डिटेल
हर चीज की पूरी तरह की जा रही है जांच

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







