
Plane crash: प्लेन हादसे में बचे विश्वास कुमार ने भाई की अर्थी को दिया कंधा, बिलख-बिलख कर रोते रहे
AajTak
अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट क्रैश में बचे एकमात्र यात्री विश्वास ने आज अपने भाई अजय के अंतिम संस्कार में भाग लिया. परिवार के मना करने के बावजूद विश्वास दिव पहुंचे और भाई को अंतिम विदाई दी. दोनों भाई फिशिंग व्यवसाय से जुड़े थे और हर साल कुछ महीने दीव तथा बाकी समय लंदन में बिताते थे.
अहमदाबाद से लंदन जा रही प्लेन क्रैश में बचे एकमात्र यात्री रमेश विश्वास कुमार ने आज (बुधवार) को अपने भाई अजय को अंतिम विदाई दी. यह हादसा 12 जून को हुआ था, जिसमें सभी यात्रियों की मौत हो गई थी. विश्वास ही इकलौते थे जो इस हादसे में जीवित बचे.
अजय का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) उनके पैतृक गांव दिव में किया गया. विश्वास को मंगलवार शाम अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद वह सीधे दिव पहुंचे. परिवार के मना करने के बावजूद उन्होंने अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और भाई को श्रद्धांजलि दी.
भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास
विश्वास और अजय दोनों दीव में फिशिंग व्यवसाय से जुड़े थे. वो साल में सात-आठ महीने दीव में रहते थे और तीन-चार महीने लंदन में बिताते थे. दोनों भाई शादीशुदा थे, विश्वास का एक चार साल का बेटा है, जबकि अजय की दो बेटियां बीमारी के चलते शिशु अवस्था में लंदन में ही चल बसी थीं.
विश्वास के पिता रमेशभाई और मां जयाबेन करीब 25 साल पहले लंदन चले गए थे और वहीं बस गए. उनके दो और बेटे सनी और नयन भी अपनी पत्नियों के साथ लंदन में रहते हैं.
प्लेन हादसे में हुई थी मौत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










