
Piyush Jain Arrested: कानपुर का इत्र कारोबारी गिरफ्तार, 257 करोड़ कैश और कई किलो जूलरी बरामद
AajTak
कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीयूष जैन को GST की इंटेलिजेंस टीम ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि पीयूष जैन के घर से GST और इनकम टैक्स की टीम को 250 करोड़ से भी ज्यादा का कैश मिला है जबकि कई किलो सोना और चांदी भी बरामद की गई. पीयूष जैन को टैक्स चोरी के आरोप में सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है. अब तक की छापेमारी के दौरान उनके पास से 257 करोड़ कैश और जूलरी बरामद की गई है. आखिर कहां से आया इतना कैश और कैसे लगी एजेंसियों को इसकी खबर, जानने के लिए देखिए ये रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











