Pixel Watch 2 लॉन्च, मिलेगी 40% ज्यादा एक्युरेसी और दमदार बैटरी बैकअप
AajTak
Made by Google के दौरान कंपनी ने सबसे पहले Pixel Watch 2 से पर्दा उठाया. इसे सिर्फ 30 मिनट चार्ज करके आप 12 घंटे यूज कर सकते हैं. इसें Wear OS 4 का सपोर्ट मिलेगा. इसमें आप थर्ड पार्टी ऐप्स को भी यूज कर सकेंगे. आइए इसकी कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं.
Made by Google इवेंट में कंपनी ने Pixel Watch 2 को लॉन्च कर दिया है. ये इवेंट में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला प्रोडक्ट रहा. इसमें आपको कई सारे फीचर्स को शामिल किया है. इसे सिर्फ 30 मिनट चार्ज करके आप 12 घंटे यूज कर सकते हैं. इसें Wear OS 4 का सपोर्ट मिलेगा. इसमें आप थर्ड पार्टी ऐप्स को भी यूज कर सकेंगे. Pixel Buds Pro को भी 2 नए कलर वेरिएंट में पेश किया है.
कंपनी का दावा है कि Pixel Watch 2 में AI का सपोर्ट मिलेगा और कंपनी इसमें तीन नए सेंसर देगी. इसमें नया हार्ट रेट सेंसर दिया गया है, जो पहले के मुकाबले 10 गुना बेहतर होगा. इसमें नया स्किन टेम्परेचर सेंसर मिलेगा. इसके अलावा नया CEA सेंसर मिलेगा, जो आपको अपनी शरीर को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा.ये वॉच पिक्सल और फिटबिट का कॉम्बिनेशन है. इसमें आपको पिक्सल वाले प्राइवेसी फीचर भी मिलेंगे.
Pixel Watch 2 में 1.2 Inch OLED स्क्रीन दिया है, जो 384 x 384 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें फ्रंट पर स्मूद ग्लास का इस्तेमाल किया है. इसमें इटरचेंजेबल स्ट्रिप्स मिलती हैं. वॉच के साथ 6 महीने का Fitbit Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
Pixel Watch 2 में Emergency Sharing फीचर मिलेगा. यह फीचर आपकी लोकेशन ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट के साथ शेयर करेगा. इसमें पहले यूजर्स की डिटेल्स सेट करनी होगी. यह ऑटोमैटिकली और मैनुअली काम करने वाला फीचर है. इसमें सेफ्टी चेक का भी फीचर है.
Pixel Watch 2 में न्यू Multi-path heart Rate सेंसर का यूज़ किया है, जिसकी मदद से 40 प्रतिशत ज्यादा एक्युरेसी मिलेगी. कंपनी का खास फोकस एक्युरेसी पर है. दरअसल, हाल ही में ढेरों ब्रांड हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स देते हैं, लेकिन अक्सर उनकी एक्युरेसी उन्हें कटघरे में खड़ी करती है.
ये भी पढ़ेंः Android फोन बचाएगा जान, अब भारत में गूगल देगा भूकंप का अलर्ट

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









