
Pitru Paksha 2022 Date: पितृ पक्ष कब से हो रहा शुरू? इन तारीखों पर होगा पूर्वजों का पिंडदान
AajTak
Pitru Paksha 2022 Date: पितृ पक्ष के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से पाबंदी लग जाती है. इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, नए मकान या वाहन की खरीदारी भी वर्जित होती है. इसके अलावा, कुंडली में पितृ दोष दूर करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे अच्छा माना जाता है.
Pitru Paksha 2022 Kab Hai: पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान धर्म के कार्य करने का विशेष महत्व बताया गया है. इसकी 15 दिन की अवधि में लोग पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए उनका विधिवत श्राद्ध करते हैं. पितृ पक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन मास की अमावस्या तक रहता है. इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू होगा और 25 सितंबर तक रहेगा.
पितृ पक्ष का महत्व (Pitru Paksha Significance)
पितृ पक्ष के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से पाबंदी लग जाती है. इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, नए मकान या वाहन की खरीदारी भी वर्जित होती है. कुंडली में पितृ दोष दूर करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इन दिनों पितरों को खुश करने के लिए और उनका आर्शीवाद पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं.
पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है. पितृपक्ष में पिंडदान के लिए कुछ जगहें बहुत प्रसिद्ध हैं, जिनमें से गया में पिंडदान का महत्व सर्वश्रेष्ठ है. पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोज कराने का भी विधान है. लेकिन जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के बारे में जानकारी नहीं होती, वो लोग अमावस्या के दिन श्राद्ध कर सकते हैं. आइए इस वर्ष के पितृ पक्ष का पूरा कार्यक्रम जानते हैं.
इन तारीखों पर होगा श्राद्ध (Pitru Paksha 2022 Schedule)
10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा 11 सितंबर 2022- प्रतिपदा श्राद्ध, आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा 12 सितंबर 2022- आश्विन, कृष्णा द्वितीया 13 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण तृतीया 14 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्थी 15 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण पंचमी 16 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण षष्ठी 17 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण सप्तमी 18 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अष्टमी 19 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण नवमी 20 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण दशमी 21 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण एकादशी 22 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण द्वादशी 23 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी 24 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी 25 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अमावस्या

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










