
Petrol-Diesel Price: सितंबर में पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार गिरे, जानिए अपने शहर में आज की कीमत
ABP News
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. पिछले हफ्ते 74 डॉलर प्रति बैरल के निशान को छूने के बाद बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अब 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है.
Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 6 सितंबर को कोई बदलाव नहीं किया है. एक दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में 15 पैसे की कटौती हुई थी. इससे पहले 1 सितंबर को 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी आई थी. जबकि 2 से 4 सितंबर तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. यानी कि सितंबर में तेल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई. राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 107.26 रुपये, 98.96 रुपये और 101.62 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल की कीमत 88.62 रुपये, 96.19 रुपये, 93.26 रुपये और 91.71 रुपये प्रति लीटर है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












