
PCB की शिकायत पर सूर्यकुमार यादव ने झाड़ा पल्ला, ICC आज सुनाएगी फैसला... हारिस रऊफ-साहिबाजाद फरहान पर होगा एक्शन!
AajTak
ICC में गुरुवार को सुनवाई के दौरान सूर्यकुमार यादव ने PCB की शिकायत पर खुद को दोषी नहीं माना. उन्हें भविष्य में विवादित बयान से बचने की सलाह दी गई है. ICC का फैसला आज (26 सितंबर) आने की संभावना है. इसी बीच, BCCI की शिकायत पर पाकिस्तान के दोनों खिलाड़ी भी पेश होंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के सामने खुद को दोषी मानने से इनकार कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, सूर्यकुमार ने गुरुवार को सुनवाई में हिस्सा लिया, जहां उन्हें भविष्य में ऐसे बयान देने से बचने की सलाह दी गई है.यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के साथ मैच से पहले पाक टीम का नया ड्रामा, 6-0 चिल्लाते सुने गए हारिस रऊफ
सूत्रों के मुताबिक अगर सूर्यकुमार दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें चेतावनी दी जा सकती है या फिर मैच फीस में कटौती की सजा मिल सकती है.
इस मामले में ICC का आधिकारिक फैसला आज (26 सितंबर) ही आने की उम्मीद है. वहीं BCCI की शिकायत पर पाकिस्तान के दोनों खिलाड़ियों को भी मैच रेफरी के सामने पेश होना होगा, जहां उनके खिलाफ सुनवाई होगी.यह भी पढ़ें: Sahibzada Farhan gun celebration: फिफ्टी बनाकर साहिबजादा फरहान ने चलाई गोलियां, टीम इंडिया के जवाबी 'गोलों' से हुए धराशायी
क्या है पूरा मामला दरअसल, भारत ने पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 मुकाबले के दौरान उनके उकसाने वाले इशारों को लेकर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई थी. यह मैच पिछले रविवार (21 सितंबर) को दुबई खेला गया था.यह भी पढ़ें: 'कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर, पहलगाम...', सूर्या ने बताई PAK के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की वजह
वहीं BCCI की शिकायत पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ शिकायत की थी. सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए और ऑपरेशन 'सिंदूर' में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को जीत समर्पित करते हुए बयान दिया था. उनका यह बयान 14 सितंबर के मैच के बाद आया था. PCB का आरोप है कि सूर्या की टिप्पणी राजनैतिक थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









