
Paytm Stock Recover: आज Paytm के शेयर में तेजी, लगातार गिरावट से निवेशक हो गए थे परेशान
AajTak
Paytm Share Price Recover: बुधवार को Paytm Stock गिरावट के साथ खुला, और गिरकर 572 रुपये तक गया, जो इस स्टॉक का अब तक का सबसे लो लेवल (Paytm Stock all time low) रहा. उसके बाद अचानक शेयर ने यूटर्न लिया और 648 रुपये का हाई बनाया.
शेयर बाजार में मजबूती के बीच आज Paytm के स्टॉक में भी तेजी देखी जा रही है, लगातार गिरावट से निवेशक घबराए हुए थे, लेकिन अचानक आज Paytm के शेयर ने रफ्तार पकड़ी और करीब 7 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.
दरअसल Paytm के स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है. लिस्टिंग के दिन से ही शेयर में गिरावट हावी है और लगातार नीचे लुढ़कते जा रहा है. बाजार में मजबूती के दौरान भी पेटीएम स्टॉक में गिरावट का सिलसिला जारी रहा.
लगातार गिरावट से निवेशक डरे
पिछले एक महीने में Paytm Stock करीब 26 फीसदी गिर चुका है. जबकि इस दौरान निफ्टी में केवल 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. लिस्टिंग से अब तक शेयर 60 फीसदी टूट चुका है. ऐसे में निवेशकों का घबराना लाजिमी है. पिछले 5 दिन में ही Paytm कंपनी के शेयर 17 फीसदी गिर चुका है.
इस बड़ी गिरावट के पीछे RBI का एक्शन है. जिसमें आरबीआई (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगाने की बात कही थी. साथ ही बैंक को अपने आईटी सिस्टम की व्यापक ऑडिट कराने को भी कहा गया था.
आज ही स्टॉक ने बनाया ऑल टाइम लो

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











