
Paytm Crisis: 1 PAN से 1000 अकाउंट... बिना पहचान करोड़ों का लेन-देन, ऐसे RBI के रडार पर आया पेटीएम
AajTak
RBI ने बताया कि पेटीएम की बैंकिंग सर्विस (Paytm Banking Service) 29 फरवरी के बाद से काम नहीं करेगी. आइए जानते हैं पेटीएम पेमेंट्स बैंक में कौन-कौन सी गड़बड़ियां मिली हैं.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 31 जनवरी को RBI ने बैन लगा दिया था. फास्टैग रिचार्ज, वॉलेट और इसके बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने पर भी रोक लगाई है. RBI ने बताया कि पेटीएम की बैंकिंग सर्विस (Paytm Banking Service) 29 फरवरी के बाद से काम नहीं करेगी. RBI ने नियमों के उल्लघंन के कारण इस बैंक पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन क्या आपको पता है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक आरबीआई के रडार पर कैसे आया?
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध (Ban on Paytm Payments Bank) का प्रमुख कारण में से एक बिना सही पहचान के बनाए गए करोड़ों अकाउंट थे. इन अकाउंट के तहत केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी. इतना ही नहीं इसने बिना पहचान के करोड़ों रुपये का लेन-देन भी किया था, जिससे मनी लॉड्रिंग (Money Laundering) की आशंका पैदा हुई.
1 पैन कार्ड पर 1000 बैंक अकाउंट रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई के प्रतिबंध लगाने का एक सबसे बड़ा कारण यह रहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के तहत 1 पैन पर 1,000 से अधिक यूजर्स के अकाउंट जुड़े हुए थे. इसके अलावा, RBI और ऑडिटर्स दोनों द्वारा जांच में पाया गया कि पेटीएम बैंक नियमों का पालन नहीं कर रहा है.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक की होगी जांच राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि अगर फंड की हेराफेरी का कोई भी सबूत पाया जाता है तो ईडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर जांच करेगा. इस बीच पेटीएम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कंपनी और वन97 कंम्युनिकेशन के CEO विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekar Sharma) मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के लिए ED के जांच के दायरे में नहीं हैं. कंपनी ने कहा कि कुछ व्यापारी पूछताछ का विषय रहे हैं. बैंक ऐसे मामलों में पूरा सहयोग कर रहा है.
पेटीएम का ट्रेडिंग लिमिट घटा भारत के स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम के शेयरों (Paytm Share Price) के लिए दैनिक ट्रेडिंग सीमा (Paytm Daily Trading Limit) को घटाकर 10% कर दिया है. यह फैसला तब आया है, जब कंपनी का शेयर पिछले दो दिनों में 40 फीसदी गिर चुका था.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











