
Pawri Girl ने अब क्या किया कि भड़क गए पाकिस्तानी?
AajTak
पाकिस्तान की दानानीर मोबिन का 10 सेकंड का एक वीडियो 2021 में वायरल हुआ था जिसमें उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जा सकता था. इस वीडियो से वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं. तभी से लोग उन्हें पावरी गर्ल के नाम से जानते हैं.
पिछले साल 19 साल की पाकिस्तानी लड़की की 10 सेकंड की एक वीडियो वायरल हुई थी. पावरी गर्ल (Pawari Girl) के नाम से मशहूर हुई इस लड़की ने रातोंरात शोहरत का स्वाद चख लिया था.
सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी पावरी गर्ल दानानीर मोबीन इसी हफ्ते पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल हुईं.
दरअसल, पाकिस्तान के शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसजेडएबीआईएसटी) के मीडिया फेस्विटल में पावरी गर्ल दानानीर को बतौर स्पीकर बुलाया गया था.
'द इंस्टेंट रिवोल्यूशन- द राइज ऑफ डिजिटल स्टार्स' विषय पर चर्चा के लिए बने पैनल में दानानीर भी शामिल थीं. यही बात पाकिस्तानियों के गले नहीं उतरी और कई लोगों ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की.
कई लोगों ने ट्वीट कर आपत्ति जताई कि आखिर कैसे कोई इंस्टीट्यूट ऐसे शख्स को बतौर मोटिवेशनल स्पीकर इनवाइट कर सकता है, जिसे अचानक एक वीडियो से फेम मिला है.
एक यूजर ट्वीट कर कहते हैं, दानानीर को एसजेडएबीआईएसटी ने मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर इनवाइट किया है. इससे न सिर्फ हमारे समाज के गिरते मानकों बल्कि शैक्षणिक संस्थानों के पतन का भी पता चलता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








