
Paush Putrada Ekadashi 2025: 30 या 31 दिसंबर कब है साल की आखिरी पुत्रदा एकादशी का व्रत, नोट करें पारण का समय
AajTak
Paush Putrada Ekadashi 2025:धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो दंपत्ति संतान की इच्छा रखते हैं या अपनी संतान के अच्छे भविष्य की कामना करते हैं, उन्हें पुत्रदा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए. इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Paush Putrada Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही पवित्र और फलदायी माना गया है. हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी आती है और प्रत्येक एकादशी का अपना अलग धार्मिक महत्व होता है. पौष महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है. इस व्रत को संतान सुख की कामना के लिए विशेष रूप से किया जाता है. खास बात यह है कि साल 2025 का अंत और नए साल 2026 की शुरुआत इसी शुभ व्रत के साथ हो रही है.
इस बार पौष पुत्रदा एकादशी को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि व्रत 30 दिसंबर को रखा जाए या 31 दिसंबर को. साथ ही, पारण के सही समय को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय.
पौष पुत्रदा एकादशी व्रत की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होगी और 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे समाप्त होगी. ऐसे में यह एकादशी दो दिनों में पड़ रही है. परंपरागत रूप से गृहस्थ लोगों के लिए 30 दिसंबर को व्रत रखना उचित माना गया है, जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोग 31 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे.
पौष पुत्रदा एकादशी का पारण समय
यदि आप 30 दिसंबर को व्रत रखते हैं, तो पारण 31 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक किया जा सकता है. वहीं, जो भक्त 31 दिसंबर को एकादशी व्रत करेंगे, वे 1 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट के बीच पारण कर सकते हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









