
Patna में गुस्साए छात्रों ने किया रेल रोको प्रदर्शन, पुलिस ने भांजि लाठियां, देखें पूरा मामला
AajTak
पटना में रेलवे की परीक्षा के नतीजे से गुस्साए छात्रों ने राजेंद्र नगर स्टेशन पर रेल रोक दिया. नाराज छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर आए, छात्रों को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई और आंसू गैस के गोले दागे. पुलिस के लाठीचार्ज के बाद राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर अफरा-तफरी मच गई है. घंटों की मशक्कत के बाद रेल ट्रैक को पुलिस ने खाली कराया, तब जाकर आवाजाही बहाल हुई. राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर जिस वक्त बवाल मचा हुआ था, उस दौरान हजारों की संख्या में यात्री स्टेशन के बाहर ट्रेन आने का इंतजार करते रहे, मगर उन्हें अंत में रेलवे की तरफ से कहा गया कि वह वापस चले जाएं, क्योंकि स्टेशन से खुलने वाली सभी ट्रेनें लगभग रद्द कर दी गई थीं. देखें पूरा मामला.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











