
Pathaan Controversy: 'इस्लाम का मजाक नहीं उड़ाने देंगे', उलेमा बोर्ड ने लगाया 'पठान' पर अश्लीलता फैलाने का आरोप
AajTak
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चर्चित फिल्म पठान पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने 'पठान' का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज ना करने की मांग की है. उलेमा बोर्ड का कहना है कि इस फिल्म में अश्लीलता फैलाई गई है.
Pathan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर एक तरफ हिंदू संगठन अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश में अब उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म पर अपनी नाराजगी जताई है. मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज ना करने की मांग की है.
पठान से मुस्लिम समुदाय भी नाराज
मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा- एक फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं, लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं. लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आई हैं और उन्होंने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म के अंदर अश्लीलता फैलाई गई है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है.
उन्होंने आगे कहा- इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है. हम भी हुकूमत के लोगों से, जवानों से अपील करते हैं कि इस फिल्म को ना देखें. उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को रिलीज नहीं होना चाहिए. तो ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड भी इसकी ताकीद करता है और उनके साथ खड़ा है.
अली ने कहा, 'यह हमारा हक है कि हमारे इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से कोई पेश करेगा तो इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे. कोई इस्लाम को गलत तरीके से पेश करेगा तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं.'
उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष ने की फिल्म को रिलीज न करने की मांग

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











