
Parliament Budget Session: सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी की 'आदतन हुड़दंगी' सांसदों को नसीहत- '100 लोगों से पूछ लें...'
AajTak
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीर हरण करने वाले सांसद आत्मचिंतन करें. गत 10 वर्षों में जिसको जो रास्ता सूझा, उस प्रकार से सबने संसद में अपना-अपना कार्य किया. पीएम मोदी ने कहा, वो सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में पूछ लें लोगों को, उनका नाम याद नहीं होगा, पर जिसने सदन में सकारात्मक काम किया, उसको ज्यादातर लोग आज भी याद होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले संबोधित किया है. पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और अंत में भी उन्होंने सभी से राम-राम कहा. पीएम ने 'आदतन हुड़दंगी' सांसदों को नसीहत भी दी. पीएम का कहना था कि लोकतंत्र का 'चीरहरण' करने वाले सांसदों को आने वाले दिनों में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. पीएम ने कहा, नई सरकार के बाद पूर्ण बजट लेकर आएंगे. पूर्ण बजट भी हम ही लाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा, आशा करता हूं कि पिछले 10 साल में जिसको जो रास्ता सूझा, वैसा संसद में अपना-अपना काम किया. जिनको आदतन हुडदंग का स्वभाव बन गया है. आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीर हरण करते हैं, वैसे सांसद इस आखिरी संत्र में जरूर आत्म निरीक्षण करेंगे, वे संसद के आखिरी सत्र में होंगे. ये बजट सत्र पश्चाचाप का भी अवसर है, इसको जाने मत दीजिए.
'10 साल के काम का आत्मनिरीक्षण जरूर करेंगे...'
उन्होंने कहा, मैं इतना जरूर कहूंगा कि जिनका आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी माननीय सांसद आज जब आखिरी सत्र में मिल रहे हैं, तब जरूर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि 10 साल में उन्होंने जो किया, अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें. किसी को याद नहीं होगा कि जिन्होंने इतना हुड़दंग किया. मैं मानता हूं कि एक बड़ा वर्ग लोकतंत्र प्रेमी उस व्यवहार की सराहना करेंगे, जिन्होंने सकारात्मक होकर सरकार की तीखी आलोचना की.
'कल अंतरिम बजट पेश किया जाएगा'
पीएम मोदी ने कहा, इस नए संसद भवन में आयोजित पहले सत्र के अंत में संसद ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया और वह निर्णय था- 'नारीशक्ति वंदन अधिनियम.' 26 जनवरी को हमने देखा कि कैसे देश ने नारी शक्ति के शौर्य, पराक्रम और संकल्प को अनुभव किया. बजट सत्र की शुरुआत में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का मार्गदर्शन और कल (गुरुवार) निर्मला सीतारमण जी द्वारा अंतरिम बजट पेश किया जाएगा. एक प्रकार से यह नारी शक्ति के अहसास का पर्व है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







